बदायूं। जिले के सभी कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यालयों को शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक खोलने का आदेश डीएम के आदेश पर बीएसए ने जारी कर दिया है। आदेश के बाद अब कोई शिक्षक आठ से 12 बजे तक विद्यालय का संचालन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछली सपा सरकार में सर्दियों में स्कूलों का समय शुक्रवार को सुबह आठ बजे से 12 बजे कर दिया गया था, पिछले माह सरकार ने विद्यालयों का टाइम चेंज कर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से तीन बजे तक करने का आदेश दिया था, लेकिन पिछले शुक्रवार को जिले में कहीं आठ से 12 बजे तक तो कहीं सुबह नौ से तीन बजे तक विद्यालयों का संचालन किया गया। ऐसी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान मानते हुए डीएम के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव ने स्थिति स्पष्ट की है। अब कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह नौ से दिन में तीन बजे तक खुलेंगे। ब्यूरो