फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह वर्षीय बालिका से 14 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक(बदायूं)। कादरचौक थाना क्षेत्र में छह साल की बालिका से रविवार रात 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। वह हाईस्कूल का छात्र है। थाना पुलिस ने एफआईआर दर्जकर आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मामला रविवार रात करीब आठ बजे का है। परिवार वालों का कहना है कि उस वक्त छह वर्षीय बालिका अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। 14 वर्षीय आरोपी उनके पड़ोस का रहने वाला है। दोनों परिवार एक ही जाति के हैं और उनका एक-दूसरे के घर आना जाना है। आरोप है कि छात्र रविवार रात उनके घर के दरवाजे पर आया और बच्ची को टॉपी दिलाने के बहाने पड़ोस के खंडहरनुमा घर में ले गया। वहां बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई अपने घर आई। तब परिवार वालों ने उससे रोने का कारण पूछा। तो उसने आपबीती बताई, यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। उसे रात में ही थाने ले जाया गया और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
सुबह पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया। आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


थाने में बैठा रो रहा था आरोपी, बोला- खेल-खेल में हो गई घटना
- थाने में लाने के बाद किशोर रो रहा था। वह मोबाइल नहीं चलाता है। पूछताछ के दौरान छात्र ने बताया कि वह बालिका के साथ खेल रहा था और खेल-खेल में यह घटना हो गई। उसे नहीं मालूम था कि उसे पुलिस पकड़ लेगी।

दो वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट लगाएगी पुलिस
- बिनावर थाना पुलिस दो वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में लगातार विवेचना कर रही है। घटना 7 मार्च को हुई। 11 दिन के अंतराल में मासूम बालिका दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। बिनावर की घटना में बच्ची की मां के बयान दर्ज हो चुके हैं। बालिका की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। अभी डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आई है। सीओ का कहना है कि पुलिस जल्द चार्जशीट लगाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें