फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंडर-16 की 14 सदस्यीय क्रिकेट टीम का किया चयन

विज्ञापन
एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट का ट्रायल करते ​खिलाड़ी।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए मंगलवार को एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर ट्रायल हुए। अंडर-16 की 14 सदस्यीय टीम में नौ बल्लेबाज और पांच गेंदबाजों का चयन किया गया। अंडर-19 के ट्रायल का रिजल्ट अभी जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर मंगलवार को क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें अंडर-16 के लिए पंजीकृत 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनकर्ता के रूप में भोनित, अखिलेश पांडेय, यश मसीह मौजूद रहे। अंडर-16 टीम में बल्लेबाज के रूप में दक्ष मिश्रा, शुभ यादव, प्रिंस यादव, अनमोल, आयुश सक्सेना, सिद्धार्थ, अभिनव गुप्ता, सौरभ यादव और गिरीश शर्मा, गेंदबाज के रूप में जितेंद्र सक्सेना, जितेंद्र कुमार, अंकुर उपाध्याय, रोहित कुमार यश कुमार का चयन किया गया। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार ने बताया कि अंडर-19 के ट्रायल में पंजीकृत 35 खिलाड़ियों में से 33 ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें