फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 14 मरीज मिले, जिले में पांच ब्लॉक के 42 गांवों में डेंगू

विज्ञापन
वजीरगंज के उरैना में मच्छरों का लार्वा नष्ट करते मलेरिया निरीक्षक शनि कुमार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार को भी डेंगू के 14 नए मरीज मिले हैं। मलेरिया के दो और बुखार के भी 683 मरीज मिले हैं। पांच ब्लॉक के 42 गांवों में अब भी डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। उझानी का ननाखेड़ा, वजीरगंज का उरैना, जगत का उनौला और अंबियापुर का गुधनी सर्वाधिक प्रभावित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग ने शुक्रवार को जिले में 886 लोगों की एलाइजा और 683 की मलेरिया जांच कराई। इनमें 14 में डेंगू और दो में मलेरिया की पुष्टि हुई है। 14 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाए गए। इस दौरान 683 बुखार के मरीज मिले हैं। इनको दवाओं का वितरण किया गया है। मलेरिया विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 453 लोगों के सैंपल लिए हैं। डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित गांवों में अतिरिक्त टीमों को लगाया गया है।
शुक्रवार को आसफपुर और दूंदपुर गांवों में भी विशेष अभियान चलाकर लार्वा और मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। मलेरिया विभाग की 23 टीमों ने शुक्रवार को 204 गांवों में दवाओं का छिड़काव किया। 165 घरों में लार्वा जलाश किया गया। 42 घरों में मच्छरों का लार्वा मिलने पर इनको नोटिस जारी किए। लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डेंगू के 14 नए मरीज मिले हैं। 683 लोगों की मलेरिया जांच कराई गई। इनमें दो मरीज मलेरिया के मिले हैं। डेंगू प्रभावित ननाखेड़ा, उनौला, उरैना, गुधनी में चौबीस घंटे के लिए टीमों की तैनाती की गई है। गांवों में लगातार मच्छर और लावा नाशक दवाओं के छिड़काव के साथ घर-घर मरीजों को खोजा जा रहा है। ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। -योगेश सारस्वत, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें