फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 केवीए उपकेंद्र खराब, छह घंटे ठप रही बिजली सप्लाई

Mon, 05 Jun 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा नवादा स्थित 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन में सोमवार सुबह तकनीकी खराबी आने से शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई करीब छह घंटे तक ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता त्राहि-त्राहि कर उठी। इंवर्टर फेल हो गए, कटौती का असर पेयजल सप्लाई पर भी देखने को मिला। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खेड़ा नवादा स्थित 132 केवीए के विद्युत उपकेंद्र से शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई होती है। इनमें शहर के बड़े मोहल्ले नई सराय, शहवाजपुर, पटियाली सराय, लोची नगला, कल्यान नगर, टिकटगंज, विजय नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, श्याम नगर आदि मोहल्ले हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे 132 केवीए के इस विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने से इन इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। फिर बिजली विभाग की तकनीकी टीम को सप्लाई दुरुस्त करने के लिए लगाया गया। इससे करीब छह घंटे के बाद बिजली सप्लाई चालू हो सकी। सोमवार को 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान में छह घंटे की बिजली कटौती की वजह से जनमानस त्राहि-त्राहि करने लगा। बिजली सप्लाई चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें