बदायूं। उझानी-बदायूूूं रोड पर गुनौरा वाजिदपुर पर निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन सौ बेड के अस्पताल का मंगलवार को लोकार्पण हो गया। इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। हालांकि इसमें मरीजों को पहले से भर्ती किया जा रहा था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरपी सिंह ने बताया कि लखनऊ से मंत्री आशुतोष टंडन ने इसका लोकार्पण किया है। लोकार्पण के अवसर पर मरीजों को फल का वितरण किया गया। इस मौके पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सीपी सिंह, डॉ. मुक्तियाज हुसैन, डॉ. एसके सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो