उझानी (बदायूं)। कासगंज जिले के सोरों निवासी अभिषेक (20) पुत्र मुकेश कुमार दो दिन पहले यहां स्टेशन रोड निवासी मामा भगवान दास के घर आया। शुक्रवार शाम को वह घर से बाईपास पर गया लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। भगवान दास ने सोरों कॉल की तो घरवालों ने वहां भी उसके पहुंचने से इंकार कर दिया। लापता युवक के मामा ने शनिवार सुबह में कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी है। ब्यूरो