15 अगस्त से ई ऑफिस सिस्टम लागू होगा : डीएम
बदायूूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार 15 अगस्त से ई-ऑफिस लागू होगा। इसलिए अधिकारी व बाबू अपने-अपने आवेदन भरकर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से संपर्क कर डिजिटल सिग्नेचर बनवा लें। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली 15 अगस्त तक समस्त कार्यालयों में लागू हो जाएगी। सभी प्रकार के पत्राचार डिजिटल सिग्नेचर से ही किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यालय डिजिटल सिग्नेचर से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस अवसर पर सीडीओ संदीप कुमार, डीडीओ सेवाराम चौधरी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो