भूख हड़ताल का ऐलान करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
सहसवान (बदायूं)। सिविल और अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालयों में जजों की नियुक्ति न होने को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के आठवें दिन जारी रहा। वकीलों ने ऐलान किया है कि मांगें पूरी न होने पर 18 दिसंबर से भूख हड़ताल की जाएगी। अधिवक्ताओं ने कहा कि धरने को आठ दिन होेने के बावजूद न्याय विभाग द्वारा वकीलों की मांगों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। नौ माह से दोनों न्यायालय रिक्त पड़े हैं और वादकारी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला जज अधिवक्ताओं व वादकारी की परेशानी को समझें और न्यायालयों में मजिस्ट्रेट की तैनाती करें। इस मौके पर रियाज अहमद खां, सूरज पाल ंसिंह, नेम सिंह यादव, मुहम्मद हबीब, नीरज माहेश्वरी, नरेन्द्र गोपाल, राजकुमार सक्सेना, श्याम गुप्ता, उबैदुर्रहमान, श्याम बाबू सक्सेना, रागिब अली, संदीप सक्सेना, मजाहिर अली,जियाउल इस्लाम, रामभरोसे मौर्य, धर्मेन्द्र पाठक, नरोत्तम यादव, हरेश बाबू शर्मा, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।