फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासलीला के समापन पर की सुख-शांति की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दहगवां ब्लॉक के कुरेशपुर में श्री रासलीला के समापन के अवसर पर आराध्य देव प्रभु श्रीकृष्ण की आरती कर सभी की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव का ग्रामीणों एवं रासलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी ने कहा कि हमें प्रभु श्री कृष्ण के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। हमेशा माता-पिता का सम्मान करें और कितनी भी विपत्ति आए, सत्य का मार्ग नहीं छोड़ें तो निश्चित ही सफलता मिलेेगी। उन्होंने भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के लिए सैनिकों को भी बधाई दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान डब्लू, तूफान सिंह, सतीश यादव, सुरेन्द्र यादव, नेत्रपाल यादव, लालाराम यादव, पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें