बदायूं। पतित पावनी मोक्ष दायिनी के भगीरथ घाट कछला में गंगा आरती के समय काशी जैसा नजारा प्रतीत होता है। शाम होते ही घाट पर श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतार गंगा आरती में शामिल होने के लिए लग जाती है। शनिवार को मुख्य अतिथि भाजपा के ब्रज अवध प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसडीएम सदर पारसनाथ भागीरथी के घाट पर पहुंचे और गंगा आरती में श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। देर रात तक यहां श्रद्धालु जमे रहे। ब्यूरो