सहसवान। आग की चपेट में आकर नकदी, कपड़ा व घरेलू सामान समेत हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग में एक मासूम भी झुलसकर जख्मी हो गई।
हादसा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे नगर में डाक बंगला के पास हुआ। यासीन पुत्र भुल्लू के मकान में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखी 35 हजार की नगदी, कपड़ा, अनाज आदि सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घर में सो रही दो माह की मासूम राबिया झुलसकर जख्मी हो गई। अग्निकांड में करीब एक लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। सूचना पर हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने आग से हुई क्षति का आकलन किया और तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी। ब्यूरो