फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया बड़े हनुमान मंदिर का उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। अब्दुल्लागंज के बड़े हनुमान मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव मंगलवार शाम को धूमधाम से मनाया गया। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले हनुमान जी का पूजन किया गया। महंत कमलाकांत महाराज और राजीव लोचन ने मंत्रोच्चार किया। ओमप्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा और ममता शर्मा ने यजमानों की मौजूदगी में यज्ञ में आहुति अर्पित कीं। कन्याओं को भोजन कराने के बाद भंडारे में भक्तों ने प्रसाद पाया। आगरा की मंडली के कलाकारों ने देर रात तक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्षिकोत्सव के लिए मंदिर को मनमोहक अंदाज में सजाया गया। इस मौके पर संजीव कुमार शर्मा, रवेंद्र सक्सेना, पंकज सक्सेना, अनुशेखर मिश्रा, आनंद मिश्रा, राजाबाबू, प्रांजल शर्मा आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें