फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला में बनेगा रोडवेज बस अड्डा: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने भागीरथी के कछला घाट पर गंगा आरती की व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित की। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि गंगा आरती के समय पर्याप्त बिजली की आपूर्ति कराएं। गंगा आरती में श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए एआरएम रोडवेज को निर्देश दिए कि जगह चिह्नित कर रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराएं। गंगा आरती में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। मां गंगा लोगों को जीवन देती है और दुख को दूर करती है। कछला घाट पर गंगा आरती के समय प्रतिदिन एक अलग ही नजारा दिखाई पड़ता है। गंगा आरती का नजारा लोगों को देखने के लिए आकर्षित करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें