फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मालवीय आवास पर आंगनबाड़ी वर्कर ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जून 2017 में घोषणा की थी कि आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय 10 हजार कर दिया जाएगा, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया। इससे उनमें प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष पनप रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा प्रदेश स्तर पर सभी संघ एकजुट हो गए हैं और संयुक्त मोर्चा का गठन किया है। इसमें 20 जनवरी से आगामी कार्यक्रम तय किए गए हैं। 21 से 31 जनवरी तक अपने-अपने केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर केंद्र का संचालन किया जाएगा। एक से पांच फरवरी तक जिला मुख्यालय पर सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद में छह फरवरी से कामबंद, हड़ताल की जाएगी। 11 फरवरी से प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा। इसमें आरपार की लड़ाई की जाएगी। इस मौके पर उर्मिला कश्यप, नसरीन, क्षमा पांडेय, जाबिरा, रेखा, कुमकुम, रत्नेेश, शोभा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें