फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्न मंच में अव्वल रही नैमीनाथ टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर पर दस लक्षण पर्व (पर्यूषण) का तीसरा दिन यहां उत्तम आर्जव धर्म के रूप में मनाया गया। जिसमें सबसे पहले चंद्रप्रभू स्वामी का मंगल अभिषेक कर शांति धारा की गई। यहां उत्तम आर्जव के संबंध में मीडिया प्रभारी प्रशांत जैन ने जानकारी दी। इससे पहले यहां नवयुवती मंडल की ओर से प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। जिसमें नैमीनाथ, महावीर एवं पार्श्वनाथ टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें नैमीनाथ टीम की ओर से सम्यक जैन, ईशान जैन ने सर्वाधिक प्रश्नों के उत्तर देते हुए टीम को विजयी बनाया। इस मौके पर अनिल जैन, मंयक जैन, नीरेश कुमार, पंजक जैन, नीरज जैन, अभिषेक जैन, निर्भय जैन, रीता जैन, स्वीटी जैन, मोना, दिव्या, रिंकी, दीपिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें