फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब के सावन मेला में बही मल्हार की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 18 बीडीएनयूजेएचपीएच-06
विज्ञापन


लायंस क्लब के सावन मेले
में बही मल्हार की बयार
समाजसेवा के कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी। लायंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित सावन मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। क्लब के पदाधिकारियों के परिवार की महिलाओं ने सावन की मल्हार सुनाईं तो पदाधिकारियों ने समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया। कहा कि सामाजिक कार्यों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कस्बे के एक मैरिज हॉल परिसर में लायंस क्लब का सावन मेला शाम को सात बजे शुरू हुआ। क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का महत्व समझाया। कहा कि क्लब की देखरेख में जल्द ही ऐसे कार्य शुरू किए जाएंगे जो सामाजिक स्तर पर जागरूकता में सहायक बनें। सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और शिक्षा की अलग जगाने के लिए क्लब अभियान चलाएगा। मेले में क्लब के पदाधिकारियों के परिवार की महिलाओं ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। उन्होंने सावन के गीत और मल्हार सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में विवेक गोयल, सनी सचदेवा, निकुंज बब्बर, प्रशांत गोयल, सागर छाबड़ा, वरुण मित्तल, प्रतीक गोयल, अंकित गोयल और नितीष गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें