फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश से 120 मेगावॉट लोड घटा, फॉल्ट बढ़े

विज्ञापन
बिनावर ​बिजली उपकेंद्र में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/बिल्सी। बारिश से लोड तो घट गया पर फॉल्ट कम नहीं हो रहे, क्योंकि सिस्टम ठीक करने के दावे कर रहे अभियंता साल भर में जर्जर लाइनों के तार नहीं बदलवा पाए। भीषण गर्मी में भी बार-बार शटडाउन लेकर काम कराए गए, पर अब भी कई मोहल्लों में खस्ताहाल तार निर्बाध आपूर्ति में बाधा डाल रहे हैं। फॉल्ट के चलते शहर के पनवड़िया सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में 60 हजार लोगों की बिजली डेढ़ घंटे गुल रही।
विज्ञापन

शहर में 360 मेगावॉट लोड बारिश से पहले था। अब घटकर 260 मेगावॉट पहुंच गया है। करीब 12 मेगावॉट प्रति घंटे की खपत कम हुई है। सिस्टम की ओवरलोडिंग खत्म हुई है, लेकिन सिस्टम इतने लोड का भार भी उठा नहीं पा रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। जिले के करीब एक लाख लोगों ने शुक्रवार को सिस्टम खराब होने का खामियाजा भुगता है।
नवादा से पनवड़िया आ रही 33केवी लाइन में शुक्रवार शाम तीन फॉल्ट हो गए। साढ़े चार बजे तक आपूर्ति ठप रही। पुराना बाजार में तार टूटकर गिरने से सुबह साढ़े पांच से सुबह साढ़े सात बजे तक आपूर्ति ठप रही। बिजली लाइन के तार पुराने हैं। इसलिए बार-बार फॉल्ट होते हैं। उपखंड अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में लाइनें बदलने का काम जारी है। आने-वाले दिनों में आपूर्ति और सुधरेगी। शहर को निर्बाध आपूर्ति दी जानी है।
विज्ञापन

उझानी से नगर क्षेत्र के बिजलीघर को आ रही 33 केवीए मेनलाइन शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव सिरासौल के निकट एक पोल पर बिजली गिर गई। इससे पोल पर लगे इंसुलेटर फट गए और लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। इससे नगर की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे ठप रही। इससे यहां के करीब 30 हजार लोग प्रभावित रहे। करीब दस बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने से लोगों को राहत मिली।
इधर, जेई दिनेश कुमार ने बताया कि उझानी से आ रही मुख्य लाइन पेड़ों के निकट से गुजर रही है। इससे तेज हवा और बरसात में आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं, जिसको लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।





बिनावर सब स्टेशन में भरा पानी, दो दिन से 104 गांवों की बिजली ठप



बिनावर। बारिश की वजह से बुधवार रात कस्बा में लगे 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र की मशीनों तक पानी पहुंच गया था। क्षेत्र के 104 गावों की बिजली रात एक बजे ठप हो गई। एक लाख से अधिक लोग अंधेरे में हैं।



बारिश के 48 घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। क्षेत्र के लोगों को इस उमस में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली से संचालित होने वाले उपकरण भी शोपीस बन गए हैं। जेई सतीश कुमार ने बताया कि लगातार काम चल रहा है, लेकिन कुछ मशीनों तक अब भी पानी है। पानी सूखने के बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकेगी। इसके लिए इंतजार करना होगा। अगर बारिश हुई तो शनिवार को भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकेगी। संवाद


दो दिन बाद मिली पांच गांवों को आपूर्ति

सिलहरी। रेलवे के अंडरपास में केबल में फॉल्ट होने से पांच गांवों को आपूर्ति दो दिन बाद मिल सकी। बुधवार को बारिश की वजह से बसंतनगर गांव के नजदीक अंडरपास में केबल में फॉल्ट हो गया था। इससे लखनपुर, आमगांव, खुनक, बसंतनगर और सोवरनपुर गांव की आपूर्ति ठप हो गई थी। तब से विद्युत निगम के कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में लगे थे। शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों से अनुमति लेकर अंडरपास के नीचे खोदाई कराई गई और फॉल्ट ठीक कराया गया। तब कहीं शुक्रवार रात आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई सचिन कुमार ने बताया कि लाइन ठीक करा दी गई है आपूर्ति बहाल करा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें