वजीरगंज। जिला स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट टीम बनाने के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला स्तर से अंडर-14 क्रिकेट टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। जो वजीरगंज के मुन्ना लाल इंटर कॉलेज में हुआ। वजीरगंज कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 12 सदस्यीय टीम में मुन्ना लाल इंटर कॉलेज के प्रवीन कुमार, महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के निखिल यादव, निखिल, भगवान परशुराम विद्या मंदिर बदायूं के अंकित, अनमोल, प्रिंस, रघुनंदन, रिंकू, आरबीएस यादव इंटर कॉलेज बुटला दौलत के अजय शाक्य, रमन कुमार, गोविंद और सौरभ शामिल हुए। वहीं टीम कोच के रूप में भगवान परशुराम विद्या मंदिर बदायूं के सुमित और कोच मैनेजर के रूप में महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के देवेंद्र को बनाया गया है।