बरेली के तीन व्यक्तियों समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव
बदायूं। जिले में सोमवार रात आई रिपोर्ट में 12 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रात कुल 1355 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 1343 सैंपल निगेटिव निकले। जबकि 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सैंपलिंग कराई गई। इस दौरान 2198 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें उझानी में एक, इस्लामनगर में एक, बरेली के तीन, लावेला चौक पर एक, पंजाबी चौक पर दो, कचहरी में एक, बड़ा बाजार में दो, खैराती चौक पर एक कोरोना पॉजिटिव निकला है। सभी को आसरा आवास भेज दिया गया है। संवाद