फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 117 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
समरेर ब्लाक में रोजगार मेले में युवाओं को दिए नियु​क्ति-पत्र। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। कौशल विकास मिशन के तहत बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को समरेर ब्लॉक में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में आईटीआई उद्यमशीलता विभाग, जिला सेवायोजन कार्यालय भी शामिल हुआ। मेला में जर्मेनियम टेक्नोलॉजीज नोएडा, आईसीसी प्रावइेट, रोविको टेक्नोलॉजी, एआईएम ग्रुफ ऑफ कंपनीज, वॉनइंडिया, शीलक्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, विकोट्रा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, फ्लिपकार्ट इंडिया के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेला में 276 युवा पहुंचे। इनमें विभिन्न कंपनियों ने 117 युवाओं का चयन किया। इस मौके पर जिला कौशल प्रबंधक ओमकार नाथ तिवारी, नीलम, विनय, कुसुम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें