बदायूूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी अद्भुत कला और कौशल का प्रदर्शन किया।
प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 11 तक के प्रत्येक विद्यार्थी ने किसी न किसी मॉडल अथवा प्रोजेक्ट में भाग लेकर अपने सीखे हुए ज्ञान का परिचय दिया। 50 से ऊपर मॉडल्स तैयार कर एवं वास्तविक रूप में उस की कार्यप्रणाली को वर्णित कर विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में सम्मिलित सभी अतिथियों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह रहे। उन्होंने मॉडल्स का अवलोकन कर उत्साहवर्धन किया। चेयरमैन हरप्रसाद सिंह पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आती है तथा उन्हें विषय को समझने में सरलता होती है। इस दौरान विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। डायरेक्टर्स यादवेंद्र पटेल, गजेंद्र पटेल, तीर्थेंद्र पटेल, प्रबंध निदेशक शिवम पटेल, एसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश्वर सिंह, विज्ञानंद रामनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश, समीर मिश्रा, एलबी सुब्बा आदि मौजूद रहे।