एसके कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
बदायूं। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 117 छात्र-छात्रों में 110 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन शहर के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें कक्षा छह में प्रवेश के लिए 59 और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 58 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। कक्षा छह में 56 और कक्षा नौ में 54 छात्र-छात्राओं में परीक्षा दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। संवाद