बदायूं। एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा संकीर्तन प्रमुख बाबा फुलसंदे वालों का जनपद में मंगलवार को द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पर स्वागत हुआ। यहां बाबा ने विद्यालय के छात्रों को वेदों से संबंधित ज्ञान दिया और उनसे प्रश्नोत्तर किए। इसके बाद बाबा की स्वागत यात्रा विद्यालय से नवादा, गांधी ग्राउंड, इंद्रा चौक, पुलिस लाइन ओवरब्रिज आदि स्थानों से होती हुई आवास विकास स्थित संजीव शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। स्वागत यात्रा में सदर विधायक महेश चंद गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, राजेश यादव, संजीव शर्मा, वरुण, मुकेश, सीपी सिंह समेत कई धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। संजीव शर्मा ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को होने वाली दिव्य धर्मसभा में भजनवाणी दोपहर दो बजे से तथा बाबा के प्रवचन अपराह्न तीन बजे से शुरू होंगे। ब्यूरो