फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 छात्रों ने छोड़ी सीबीएसई भौतिकी की परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 12:47 AM IST
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को हुई सीबीएसई इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा 10 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। जिले में दो केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षाएं हो रही हैं। इनमें मदर एथिना स्कूल में 220 परीक्षार्थियों में से नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे वहीं शेखूपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में 314 परीक्षार्थियों में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। उधर, भौतिक विज्ञान के कठिन पेपर में केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए देहरादून से सचल दल भी पहुंचा। सचल दल पहले मदर एथिना स्कूल पहुंचा, जहां परीक्षा शांतिपूर्वक होती पाई गई। इसके बाद सचल दल ने केंद्रीय विद्यालय में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें