फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसीकलां में फिर बम विस्फोट, फैली दहशत

Sat, 08 Jun 2013 11:13 PM IST
कोसीकलां/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के कोसीकलां कोसी में शनिवार की रात एक बार फिर बम विस्फोट से दहशत फैल गई। हालांकि बलदेवगंज में हुए बम विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


धमाके के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कस्बे में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

कोसी दंगे की बरसी एक जून से पूर्व एक के बाद एक पांच धमाकों की दहशत अभी दूर नहीं हुई थी कि कोसी एक बार फिर दहशत में आ गई।

शनिवार की रात करीब नौ बजे बलदेवगंज में बम फटा। धमाके से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटनास्थल पर लोग एकत्रित हो गए।

लोगों के अनुसार ये धमाका 30 मई को हुए धमाकों से तेज था। बम की कीलें और लोहे के टुकड़े उनकी छतों तक पहुंचे।

बता दें कि 30 मई को भी बलदेवगंज में एक बम फटा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। नगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें