फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्नातक निर्वाचन के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक निर्वाचन के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 को शांतिपूर्ण कराने के लिए 10 जोनल मजिस्ट्रेट और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ट्रेनिंग 11 जनवरी 2023 को शाम चार बजे विदुर सभागार में होगी।
स्नातक निर्वाचन के लिए छह जोनल मजिस्ट्रेट और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट आरक्षित भी किए हैं। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तत्काल प्रभाव से अपना कार्य शुरू कर दें। इसके अलावा अपने संबंधित क्षेत्र की पहले ही एक कार्ययोजना तैयार कर भ्रमण करना सुनिश्चित करें। इसके आगे कहा कि स्थानांतरण की दशा में उनके प्रतिस्थानी अधिकारी के लिए यह आदेश प्रभावी रहेगा। अगर कार्य में कोई भी अधिकारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन अवधि में सभी अधिकारी, कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के अधीन रहकर आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशों के तहत कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएमसी की 10 सदस्यीय कमेटी गठित
बिजनौर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 संपन्न कराए जाने के लिए पेड न्यूज की जांच की जाएगी। इसके लिए डीएम उमेश ने 10 सदस्यीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन किया है। जिसमें डीएम अध्यक्ष और अन्य नौ सदस्य हैं। नौ सदस्यों में एडीएम प्रशासन, सभी एसडीएम, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी व सेवानिवृत्त संवाददाता आकाशवाणी सुरेंद्र गर्ग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें