उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नहटोर की एक महिला ने जिला पंचायत सदस्य पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शेरकोट थाने में नामजद रिपोर्ट कायम कराई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
नहटोर के मोहल्ला नोधा निवासी एक महिला ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात नूरपुर छिपरी गांव के हाजी निजामुद्दीन से शेरकोट में हुई थी। तभी से वह मुझे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
यह भी पढ़ें: एक जनपद एक उत्पाद: एशिया की सबसे बड़ी मंडी में पहुंचते ही चीनी पर भारी पड़ा गुड़, पहले ही दिन हुई बंपर बिक्री
जब उससे निकाह करने के लिए कहा तो आरोप है कि आरोपी ने निकाह करने से इनकार कर दिया। कहने लगा कि तू अपनी गैर शादीशुदा पुत्री से मेरे संबंध बनवा दे। तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया।
आरोप है कि निजामुद्दीन ने गालियां देकर उसे जान से मारने की धमकी दी। 25 सितंबर को आरोपी ने अपने घर पर नूरपुर छिपरी में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने निजामुद्दीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।