अब तक नहीं चला जैद का पता, गंगा में तलाश जारी
मंडावर। गंगा में डूबे मोहम्मद जैद का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है।
गांव मोहिद्दीनपुर निवासी किशोर मोहम्मद जैद शुक्रवार को नहाते वक्त गंगा की धारा में डूब गया था। वह गांव सीमली और मीरापुर के बीच गंगा में नहा रहा था। तभी से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। रविवार को भी पूरा दिन गंगा में गोताखोर जैद की तलाश करते रहे। नाव से भी गंगा के किनारे जैद की तलाश की गई। रविवार को गंगा बैराज तक गोताखोरों ने जैद की तलाश की। गांव सीमली से गंगा बैराज करीब दस किमी दूर है। गंगा में पहाड़ों की बारिश का पानी आने की वजह से धारा इस वक्त तेज बह रही है। इस वजह से माना जा रहा है कि कहीं गंगा की धारा के साथ जैद दूर तक न बह गया हो।