फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवकों ने लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
विज्ञापन

हल्दौर। नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी एक युवक के साथ कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया और मामले की पुलिस को तहरीर देकर फरार तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर निवासी पतराम सिंह सैनी के पुत्र दीपक सैनी की एक दिन पूर्व कस्बा अफजलगढ़ में बरात गई थी। मोहल्ला खेड़ा निवासी राजू भी शादी में शामिल होने गया था। आरोप है कि अफजलगढ़ में शनिवार को शादी समारोह पर बरात की चढ़त के दौरान नाचने को लेकर उसका हल्दौर निवासी ही कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। वहां मौजूद कुछ संभ्रांत लोगों ने मामला शांत किया। युवक करीब साढ़े आठ बजे अपने घेर में जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी दौरान युवकों द्वारा उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। परिजनों को आता देख आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में पीड़ित के तहरीर के आधार पर फरार परवेज खान पुत्र कालू, इस्लाम पुत्र अनीस व अनीस पुत्र शमीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें