फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर युवकों ने एसएसओ को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीघर पर युवकों ने एसएसओ को पीटा
विज्ञापन

बिजनौर। बुखारा बिजलीघर पर कुछ युवकों ने एसएसओ को पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर निगम के अधिकारी बिजलीघर पहुंचे। घटना की तहरीर दे दी गई है।
एसडीओ विद्युत राहुल गौतम के अनुसार बुखारा बिजलीघर पर एसएसओ राजेश कश्यप तैनात हैं। शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे चार-पांच युवक बिजलीघर पहुंचे। उस समय बिजली सप्लाई नहीं थी। आरोप है कि युवकों ने एसएसओ से बिजली सप्लाई चालू करने और 24 घंटे सप्लाई देने को कहा। एसएसओ ने रोस्टर होने के कारण बिजली सप्लाई करने में असमर्थता जताई। इस पर युवकों ने एसएसओ को पीटना शुरू कर दिया और लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ डाले। एसडीओ के अनुसार आरोपी एसएसओ को भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की एक आरोपी को नामजद करते हुए कोतवाली शहर बिजनौर में जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार यादव की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें