युवकों ने मेडिकल स्टोर मालिक से की मारपीट
हल्दौर। खासपुरा के युवकों ने दवा देने से मना करने पर मेडिकल स्टोर मालिक से मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग की।
गांव खासपुरा निवासी सुशील कुमार ने घर के निकट मेडिकल स्टोर खोल रखा है। तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ युवक सोमवार रात मेडिकल स्टोर बंद होने पर उसके घर दवा लेने पहुंचे। उन्होंने लॉकडाउन का हवाला देते हुए सुबह दवा देेने की बात कही। इस पर युवक ने मेडिकल स्टोर मालिक को भुगत लेने की धमकी देकर चले गए। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मेडिकल स्टोर मालिक दुकान पर बैठा था। युवकों ने आकर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर लोगों को आता देख युवक धमकी देकर फरार हो गए। चौकी प्रभारी दरोगा सुनील कुमार राठी का कहना है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।