फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को बनाया जाएगा हुनरमंद

Tue, 16 Jan 2018 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
प्रशिक्षण संस्थान का शिलांयास करते मेट्रो रेलसेवा के एमडी डॉ.मंगू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में एल एंड टी (लारसन एंड टर्बो) निर्माण क्षेत्र के बेरोजगारों को शत प्रतिशत रोजगार गारंटी के साथ विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क प्रशिक्षण देगी। देश के नौवां और उत्तर प्रदेश के दूसरे कौशल प्रशिक्षण केंद्र भवन का नजीबाबाद के गांव अलावलपुर नैनू में भूमि पूजन किया गया। नजीबाबाद के गांव अलावलपुर नैनू में बेरोजगारों को तीन माह से दो वर्ष तक के निशुल्क प्रशिक्षण दिए जाएंगे। एल एंड टी निर्माण कौशल प्रशिक्षण संस्थान की ओर से स्थापित किए जाने वाले प्रशिक्षण केंद्र के भवन के लिए दिल्ली मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मंगू सिंह और उनके भाइयों ने निशुल्क 17 बीघा जमीन उपलब्ध कराई है। डॉ. मंगू सिंह, कंपनी के बिजनेस यूनिट हैड एनके पुरी, दिल्ली मेट्रो के क्लस्टर हैड राहुल बावा सहित दिल्ली मेट्रो और कंपनी से आए अधिकारियों ने प्रशिक्षण केंद्र भवन निर्माण के शिलान्यास और भूमि पूजन में भाग लिया। दिल्ली मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिलखुआ के बाद नजीबाबाद के अलावलपुर नैनू में प्रदेश का दूसरा और देश का यह नौवां प्रशिक्षण केंद्र है। कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापना का उद्देश्य हाथ से काम करने वाले मजदूरों को शत प्रतिशत रोजगार गारंटी के साथ उन्हें बढ़ावा देना है। यूनिट हैड एनके पुरी और प्रशिक्षण संस्थान केंद्रों से जुड़े प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने बताया कि छह माह के भीतर अलावलपुर नैनू में प्रशिक्षण केंद्र भवन बनकर तैयार हो जाएगा। संस्थान न्यूनतम कक्षा पांच से लेकर 12वीं तक शिक्षा प्राप्त बेरोजगारों को तीन से दो वर्ष तक के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देगी। संस्थान की ओर से आईटीआई बढ़ई, राजमिस्त्री, आईटीआई प्लंबर, फिटर/ऑटो मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। कंपनी के मुख्य प्रबंधक एलसी त्रिपाठी के संचालन में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप सिंह, फाइनेंस हैड मथुरमन, माकपा नेता रामपाल सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, सत्यम सिंह, सरदार इकबाल सिंह, देवेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, विक्रम सिंह, मनमोहन सिंह उपस्थित रहे। प्रमाण पत्र सभी जगह मान्य होंगे नजीबाबाद। एल एंड टी निर्माण कौशल प्रशिक्षण संस्थान को सरकार से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण की मान्यता है। निशुल्क प्रशिक्षण लेने वाले बेरोजगारों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण प्रमाण पत्र सभी जगह मान्य होंगे। मेट्रो ट्रेन से जल्द हटाए जाएंगे ट्रेन ऑपरेटर : डॉ. मंगू सिंह दिल्ली मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता में रेलवे लाइन के विस्तार के साथ ही मेट्रो ट्रेनों के कायाकल्प पर भी है। केंद्र की मोदी सरकार की योजना है कि यात्री कम समय में सुरक्षित यात्रा पूरी कर सके। इस दिशा में मोदी सरकार ने मेट्रो ट्रेनों के विस्तार पर तेजी से कार्य कर रही है। इस दिशा में नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो ट्रेन संचालन का काम जून 2018 पूरा हो जाएगा। डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि जल्द ही मेट्रो की ऑटोमैटिक संचालन तकनीक जल्द ही प्रभावी की जाएगी। जल्द ही देश मेट्रो ट्रेन संचालन में लंदन, बीजिंग, शंघाई की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। अमर उजाला से अनौपचारिक वार्ता के दौरान दिल्ली मेट्रो ट्रेन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि देश में जल्द ही पूरी तरह से मेट्रो ट्रेनों का संचालन ऑटोमैटिक तकनीक पर आधारित होगा। मेट्रो संचालन में ट्रेन ऑपरेटर (चालक) की जरूरत नहीं होगी। मेट्रो ट्रेनें स्वयं ही चलेंगी, स्वयं स्टॉपेज पर रुकेंगी और स्वयं ही दरवाजे बंद होंगे। उन्होंने कहा कि ऑटोमैटिक तकनीक पर आधारित मेट्रो ट्रेनों का शुभारंभ दिल्ली से हो चुका है। ट्रेन ऑपरेटर (चालक) क ो हटाया जाना बाकी है। मेट्रो ट्रेन के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से तत्पर है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो ट्रेन संचालन का काम जून 2018 तक पूरा हो जाएगा। दिल्ली में जल्द ही 375 किलोमीटर मेट्रो ट्रेन विस्तार के साथ मेट्रो रेल सेवा दिल्ली के बाहर यूपी के गाजियाबाद तक सेवाएं देगी। देश दुनिया में लंदन, बीजिंग और शंघाई की श्रेणी में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें