फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति को विश्व के शिखर पर पहुंचाएं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। स्वामी विवेकानंद जयंती पर भारतीय संस्कृति को विश्व शिखर पर पहुंचाने के संकल्प के साथ गायत्री श्रद्धालुओं ने स्वामी विवेकानंद का नमन किया।
विज्ञापन

शांतिकुंज के गायत्री शक्तिपीठ जोनल कार्यालय पर गायत्री श्रद्धालुओं ने विवेकानंद बने युवा शक्ति के आदर्श विषय से संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद स्वतंत्रता आंदोलन के पुरोद्धा रहे। वे कहते थे कि भारत भूमि पवित्र भूमि है, भारत देश मेरा तीर्थ है, भारत में सर्वस्व विद्यमान है। स्वामी विवेकानंद आध्यात्मिक पुरुष के साथ-साथ विचारों और कर्मों से क्रांतिकारी संत थे। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति को विश्व शिखर पर फिर से पहुंचाने का संकल्प दिलाया। सारिका अग्रवाल, डॉ.एम प्रसाद, हरीश शर्मा, विजय सिंह, शंकर चौबे ने भी विचार रखे। इस अवसर पर सरला शर्मा, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, सरोज यादव, अंशु शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें