फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पैजनियां में युवकों ने शुरू की पहरेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव पैजनियां में कुछ युवाओं ने अपने मोहल्ले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने और लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों को रोकने के लिए पहरेदारी शुरू कर दी है। युवक बाहरी क्षेत्र के लोगों को अपने मोहल्ले में प्रवेश करने से रोकने के लिए लाठी-डंडे लेकर मुस्तैद हैं। गांव पैजनियां में बाहरी क्षेत्र में रहकर काम करने वाले लोगों का कुछ दिनों से आना शुरू हो गया था। गांव के मोहल्ला बड़ा शिव मंदिर में गौरव शर्मा, आकाश शर्मा, रानू त्यागी, प्रियांशु त्यागी, रानू त्यागी, विशाल त्यागी, भूपेंद्र शर्मा, रक्षित त्यागी आदि युवकों ने अपने मोहल्ले में पहरेदारी शुरू कर दी है, ताकि बाहरी कोई भी व्यक्ति मोहल्ले में प्रवेश न कर सके। कुछ ग्रामीणों ने युवाओं के इस सामाजिक कार्य की सराहना भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें