फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर - युवा नौकरी पाने के लिए शिक्षा ग्रहण न करें : डीएम

Mon, 06 Feb 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के विवेक कॉलेज ग्लोबल समिट पर आयोजित सेमीनार को संबोधित करते डीएम उमेश मिश्रा।
विज्ञापन
- विवेक कॉलेज में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

- फोटो..1,2,3
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि बिजनौर की सबसे बड़ी ताकत उर्वरा भूमि और जल संसाधन हैं, जिससे जिला एग्रीकल्चर ग्रोथ को डबल डिजिट में पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभाओं को अपनी रुचि के अनुसार निवेश करें और अपनी बौद्धिकता के बल पर अपना रास्ता स्वयं चुनें।
यह बात उन्होंने विवेक कॉलेज के सभागार में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के आयोजन से संबंधित नए भारत का ग्रोथ इंजन विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा युवा नौकरी पाने के लिए शिक्षा ग्रहण न करें, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्न करें। पूर्व आईएएस अधिकारी सीएल मणीकांत ने बताया कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के आयोजन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने और युवाओं को निवेश के प्रति उत्साहित करने को राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं का आह्वान किया कि अपने प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि जिले एवं बाहर के उद्यमियों द्वारा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, फूड प्रोसेसिंग, जैविक उत्पादों के निर्माण आदि के लिए नौ हजार करोड़ रुपये की धनराशि निवेश करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है और शीघ्र ही इस क्षेत्र में कार्य शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी शक्ति सिंह, विवेक कॉलेज के चेयरमैन अमित कुमार गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें