फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यूपी पुलिस की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
नहटौर मे बाइक सवार की मौत पर विलाप करते परिजन
विज्ञापन
गांगन नदी के पुल के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा देकर लौट रहे युवकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों में से एक को सीएचसी और दूसरे को आर्य ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। सीएचसी में भर्ती कराए गए युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शेरकोट थाना क्षेत्र के नंदगांव निवासी आदित्य कुमार (20) पुत्र शीशराम सिंह और सुंदर सिंह (25) पुत्र नरेंद्र सिंह बिजनौर शहर में यूपी पुलिस की परीक्षा देने गये थे। परीक्षा रविवार की दूसरी पाली में था। परीक्षा देकर घर लौटते समय गांगन नदी के पुल के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने आदित्य को सीएचसी और सुंदर को आर्य ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। सीएचसी में चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। ट्रामा सेन्टर के स्टाफ ने सुंदर की हालत गंभीर बताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और आनन फानन मौके पर पहुंचे। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

नहटौर मे बाइक सवार की मौत पर विलाप करते परिजन

नहटौर मे बाइक सवार की मौत पर विलाप करते परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें