फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - शूटिंग के हुनर सीखने स्टेडियम पहुंच रहे युवा

Thu, 11 May 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में शूटिंग सीखते शूटर।
विज्ञापन
- स्टेडियम की शूटिंग रेंज में अभ्यास करने पहुंच रहे रोजाना 30 खिलाड़ी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शटिंग की ओर युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। युवा शूटिंग में महारथ हासिल करने के लिए नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित शूटिंग रेंज में पहुंच रहे हैं। खिलाड़ी आधुनिक तकनीक से शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्टेडियम में रोजाना 30 खिलाड़ी शूटिंग सीखने पहुंच रहे हैं।

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित शूटिंग रेंज पूरी तरह से आधुनिक है। शूटिंग रेंज में 10 टारगेट लाइन की व्यवस्था है। एक साथ 10 खिलाड़ी टारगेट पर निशाना लगा सकते हैं। स्कोरिंग मशीन की सुविधा है। निशाना लगाने के बाद खिलाड़ी स्कोरिंग मशीन पर ही अपना टारगेट देख सकता है। खिलाड़ी को टारगेट पास लाने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं स्टेडियम में स्थित शूटिंग रेंज वातानुकूलित है।
विज्ञापन

खिलाड़ी इस रेंज में 10 मीटर राइफल, 10 मीटर पिस्टल से निशानेबाजी कर रहे हैं। कोच से शूटिंग के गुर सीखकर खिलाड़ी खुद को परिपक्व बना रहे हैं। इस समय शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों के लिए ऑर्डिनरी राइफल, पिस्टल की व्यवस्था है। बिजनौर के युवा शूटिंग की तरफ बढ़ रहे हैं। अभी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन::
स्टेडियम में आधुनिक शूटिंग रेंज स्थापित है। धीरे-धीरे सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। खिलाड़ियों की मांग के हिसाब से आधुनिक हथियार मंगाए जाएंगे। खिलाड़ियों को शूटिंग के गुर सिखाने के लिए कोच तैनात है - जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें