फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ युवा शक्ति कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ युवा शक्ति कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए तख्तियों पर लिखे स्लोगनों के साथ प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तख्तियों पर लिखे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। संगठन के जिलाध्यक्ष मोईन खान ने कहा कि क्षेत्र में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा हैं। कई प्रतिष्ठानों पर नशे की गोलियां और नशे के कैप्सूल अवैध रूप से बिक रहे हैं। लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर नशे का कारोबार करने वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर सौरभ पवार, अमनदीप सिंह, रुचित कुमार, कान्हा शर्मा, सुहेब, सुधांशु तेजवान, रिषभ तेजवान, जतिन कुमार, यतिन चौहान, रितिक कुमार, अक्ष चौधरी, सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें