फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोतवाली देहात- युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Fri, 18 Aug 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम बेगमपुर शादी के जंगल से युवक के गायब होने के बाद तलाश करते ग्रामीण।
विज्ञापन
- वन विभाग की टीम और पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर जंगल में की तलाश
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने गुलदार के हमले की सूचना दी, मौके पर पहुंचे वन अफसर

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी एक 24 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों ने युवक को गुलदार द्वारा उठा ले जाने की आशंका जताई। इसके बाद सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। युवक की स्टार्ट मोटर साइकिल, मोबाइल और चप्पल मिली हैं। वन विभाग की टीम ने ड्रोन उड़ाकर और खेत में घूमकर कांबिंग की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी ललित (24 वर्ष) पुत्र रामकुमार बृहस्पतिवार को काम करने के लिए अपने खेत पर गया था। दोपहर लगभग 12:30 बजे ग्राम मंगोलपुर से आ रहे सफाई कर्मचारियों ने ललित की मोटर साइकिल स्टार्ट हालत में सड़क के किनारे पर पड़ी हुई देखी। मोटर साइकिल के पास ही उसका मोबाइल, चप्पल भी पड़ी हुई मिलीं। सफाई कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश की। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने गुलदार की तलाश में कॉम्बिग की, लेकिन गुलदार और युवक का पता नहीं चला। मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा ड्रोन उड़ाकर गुलदार की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। मौके पर गुलदार के चिह्न भी नहीं मिले। वन विभाग, पुलिस, ग्रामीण घंटों युवक की तलाश करते रहे। डिप्टी रेंजर नजीबाबाद हरगोविंद ने बताया कि गुलदार की तलाश की जा रही है। थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। गुलदार के अलावा दूसरे एंगल पर भी जांच की जा रही है। उधर, वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि मौके पर गुलदार के पगचिह्न नहीं मिले हैं और न ही उसकी मौजूदगी के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें