फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अफजलगढ़ - हादसे में युवक की मौत, पत्नी घायल

Fri, 31 Mar 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भूतपुरी-जसपुर मार्ग पर बनैली नदी के पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। भूतपुरी-जसपुर मार्ग गांव भूतपुरी बनैली नदी पुल के समीप बाइक सवार दंपती बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शेरकोट थाने के गांव सादनगर घोसियोवाला निवासी सुरेंद्र (45) पुत्र नत्थू अपनी पत्नी बंतेश के साथ बाइक से चैती मेले में काशीपुर जा रहा था। जैसे ही वह भूतपुरी मार्ग से निकलकर बनैली पुल के पास पहुंचे अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। बंतेश की गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नगर के मोहल्ला नैजो, सराय निवासी जैद व रफीक बाइक से धामपुर की ओर से तेज गति से आ रहे थे। जैसे ही वह अली मस्जिद के समीप पंहुचे तो सामने आए व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होने से फिसल कर सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें