फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहाते हुए रामगंगा पोषक नहर में डूबा युवक

Thu, 01 Jun 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर क्षेत्र के गांव गोहावर हल्लू से रामगंगा पोषक नहर में डूबने वाले युवक अभिषेक का फोटो।
विज्ञापन
- गोताखोरों का दल डूबे युवक को खोजने में जुटा
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर। दोस्तों के संग नहाने गया युवक नहर में डूब गया। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गोताखोरों ने युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
गांव गोहावर हल्लू के रहने वाले छोटन वाल्मीकि का 18 वर्षीय बेटा अभिषेक बुधवार की दोपहर करीब दो बजे दोस्तों के संग रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया। आलमपुर एडवा पुल के पास वह नहर में नहाने लगा। इसी बीच नहाते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से नहर के पानी के तेज बहाव के साथ वह डूबने लगा। दोस्तो के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। सीओ चांदपुर सर्वम सिंह व थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर शाम छह बजे बैराज से गोताखोरों का दल गांव पहुंचा। नाव के जरिए डुबे युवक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले ही गांव आया था अभिषेक
नहर में डूबा अभिषेक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव के ही एक इंटर काॅलेज से ग्यारहवीं की परीक्षा पास की थी। कुछ समय से अपने माता पिता के साथ ननिहाल कांठ में रह रहा था। परिजनों के अनुसार चार दिन पूर्व ही वह गांव आया था। करीब चार साल पहले अभिषेक से बडे़ अक्षय कुमार की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार में बड़ा भाई अजय ही अकेला रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें