फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो नदी में युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खो नदी में युवक की डूबकर मौत
विज्ञापन

शेरकोट। ग्राम जमालपुर उदयचंद उर्फ मिर्जापुर निवासी युवक की खो नदी में डूबने से मौत हो गई। वह साथियों के साथ नहाने गया था।
राजपाल कश्यप का 20 वर्षीय पुत्र देवेंद्र कुमार अपने मित्रों के साथ खो नदी में नहाने के लिए ग्राम पालकी के घाट पर गया था। वहां पर अचानक अधिक पानी होने पर देवेंद्र डूब गया। जब देवेंद्र ने बचाव के लिए शोर मचाया तो वहां पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों से मदद मांगी। लोगों ने देवेंद्र को पानी में काफी देर तक तलाश किया, लेकिन पता नहीं लग सका। काफी देर के तक मशक्कत के बाद तलाश करने पर देवेंद्र को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नदी से निकालने के पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे निजी चिकित्सकों के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें