फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जमीन के बंटवारे के विवाद में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार को दिन में भाइयों में हुई थी मारपीट व कहासुनी, रात में बिगड़ गई थी युवक की तबीयत
विज्ञापन

- अन्य दो भाइयों सहित सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होना सामने आया


संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। ग्राम अकबराबाद में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक भाई की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होना सामने आया है। उधर, मामले में अन्य दो भाइयों सहित सात लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज हुआ है।
ग्राम अकबराबाद निवासी सफीक अहमद के पुत्र अतीक अहमद, खालिद, जाबिर और साजिद के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते ग्राम सिकंदरपुर स्थित खेत पर भाइयों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अतीक अहमद और जाबिर का शांति भंग की धारा में शनिवार को चालान कर दिया। जमानत के लिए दोनों पक्ष के लोग नजीबाबाद तहसील में गए थे।
विज्ञापन

जमानत कराने के बाद अतीक और उसका भाई साजिद अपने अधिवक्ता इकराम के बस्ते पर पहुंचे। वहां खालिद, जाबिर, शहजाद, शहजी निवासी अकबराबाद, खालिद के ससुर मकसूद, उसके साले ग़ालिब तथा आरिफ निवासी कोतवाली देहात के बीच मारपीट हो गई। इसमें साजिद (36) को चोट लगी। इसके बाद परिजन साजिद को नजीबाबाद स्थित निजी क्लीनिक पर ले गए थे।
यहां से साजिद दवाई लेकर आ गया था। शनिवार की रात्रि तीन बजे साजिद की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे फिर से नजीबाबाद स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि साजिद के साथ हुई मारपीट के बाद उसके चोट लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
साजिद के भाई अतीक अहमद ने अपने अन्य दो सगे भाइयों खालिद और जाबिर निवासी अकबराबाद, खालिद के ससुर मकसूद, साले ग़ालिब, आरिफ निवासी कोतवाली देहात तथा शहजाद और शहजी निवासी अकबराबाद के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


मां के हिस्से की जमीन को लेकर है विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि साजिद की माता का साल 2020 में देहांत हो गया था। उनकी माता का वारिसान अभी नहीं हो पाया था। इसे लेकर भाइयों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन



भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को दो भाइयों अतीक और जाबिर का शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया था। नजीबाबाद कोर्ट में इनमें कहासुनी हुई थी। कोई चोट आदि का निशान भी शरीर नहीं है। पोस्टमार्टम में हार्टअटैक से मौत होना सामने आया है। फिर भी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। - राम अर्ज, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें