कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
नजीबाबाद। कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नजीबाबाद-बुदंकी मार्ग पर रविवार शाम करीब सात बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि गांव मलकपुर निवासी विजेंद्र पुत्र वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नजीबाबाद भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पास मिली आईडी के आधार पर उसकी पहचान गांव काजीवाला निवासी योगेश (30) पुत्र अमर सिंह रूप में हुई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कार को कब्जे में लिया गया है।