फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हादसे में युवक की मौत, परिजन शव लेकर नांगल थाने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगलसोती। सैदपुरी के निकट चार जुलाई को मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की चंड़ीगढ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन व्यक्ति के शव को लेकर नांगल थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नांगलसोती के मोहल्ला चैतवाड़ा निवासी 64 वर्षीय इंतजार अहमद चार जुलाई को गांव सैदपुरी साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मार्ग दुर्घटना में घायल हुए इंतजार अहमद को परिजन उपचार के लिए बिजनौर और उसके बाद चंड़ीगढ के निजी अस्पताल में ले गए। शुक्रवार को उपचार के दौरान इंतजार अहमद की मौत हो गई। मामले में इंतजार की पुत्रवधू शबनम ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने मामले में जांच कर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शव के पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर नांगल थाने पहुंचे और हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। इंतजार के पुत्र शाहनाबाज ने पुलिस को नांगलसोती निवासी एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें