बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
नहटौर। दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला जोशियान निवासी सचिन सैनी (25) बाइक से जा रहा था। धामपुर मार्ग पर दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन की चार माह पूर्व शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।