फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस की दबिश में छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने छत से धक्का मारने का लगाया आरोप; हाईवे किया जाम

Thu, 31 Aug 2023 09:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कोतवाली देहात (बिजनौर)

सार

परिवार वालों ने पुलिस कर्मियों पर छत से धक्का देकर मारने का आरोप लगाया। उधर, पुलिसकर्मी युवक को लहूलुहान हालत में सड़क पर ही पड़ा छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
हाईवे पर भीड़ ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली देहात इलाके में धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे युवक की पुलिस की दबिश के बीच छत से गिरकर मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस कर्मियों पर छत से धक्का देकर मारने का आरोप लगाया। उधर, पुलिसकर्मी युवक को लहूलुहान हालत में सड़क पर ही पड़ा छोड़कर भाग निकले। गुस्साए लोगों ने पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। गुस्साए लोगों की भीड़ आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रही।

विज्ञापन

गुरुवार को धामपुर थाना क्षेत्र के गांव तिबड़ी का रहने वाला शहजाद 40 वर्ष पुत्र शरीफ अहमद अपने बहनोई निसार पुत्र अली हसन निवासी रहमुल्ला कॉलोनी कोतवाली देहात आया था। धामपुर पुलिस को उसके कोतवाली देहात पहुंचने की भनक लगी तो गुरुवार की शाम पुलिस उसके बहनोई के घर आ धमकी। पुलिस की दबीश के बीच शहजाद संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गया।

शहजाद के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और इसके बाद छत से धक्का दे दिया। आरोप तो यहां तक लगाया कि शहजाद को गोली भी मारी गई। इसी बीच पुलिसकर्मी लहूलुहान हालत में उठाकर उसे भागने लगे। लेकिन शहजाद की मौत होने पर पुलिसकर्मी शव को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। एक पुलिसकर्मी की टोपी मौके पर ही छूट गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों को इसकी खबर लगी तो मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली देहात में पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। भेड़ का रुख भागते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को बुलाया गया। एसपी देहात राम अर्ज और सीओ नगीना भी मौके पर पहुंचे देर शाम तक भीड़ को समझने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें