नजीबाबाद के हरिद्वार मार्ग पर मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के संबंध में जानकारी लेती पुलि?
- फोटो : NAZIBABAD
बस की चपेट में आने से युवक की मौत
मंडावली/नजीबाबाद। उत्तराखंड रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।
गांव हुसैनपुर निवासी 25 वर्षीय शुभम शर्मा और उसका साथी अनुज बाइक से नजीबाबाद से मोहनपुर में बिजली का मीटर लगाने जा रहे थे। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर लकड़हान नदी पुल के निकट उत्तराखंड रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी अनुज घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।