फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। सोमवार की देर शाम मुरादाबाद हाईवे पर गांव सैदपुर स्थित भट्टे के पास सड़क पार कर रहे मुकेश कुमार यादव (45) को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव सैदपुर माफी निवासी मुकेश कुमार यादव (45) पुत्र रमेश कुमार यादव गांव में दुकान से घरेलू सामान लेने जाते समय सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक कार की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मुकेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सीओ देश दीपक ने बताया कि आरोपी कार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, फिलहाल शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें